Thursday, September 19, 2019

Short Essay on Independence Day in Hindi स्वतन्त्रता दिवस पर निबंध

Short Essay on Independence Day in Hindi  स्वतन्त्रता दिवस निबंध 

(पन्द्रह अगस्त) हमारे देश में अंग्रेज व्यापार करने आये थे। बाद में वे यहां राज्य करने लगे। लगगग २०० वर्षों तक उन्होंने भारत में राज्य किया।

Short Essay on Independence Day in Hindi

१५ अगस्त सन् १९४७ को भारत स्वतन्त्र हुआ। अंग्रेज हमारे देश के नेताओं के हाथों में राज्य सौंपकर विलायत चले गये। इसीलिए यह दिन 'स्वतन्त्रता दिवस' (आजादी का दिन) कहलाया।
स्वतन्त्रता-दिवस हर साल सारे देश में मनाया जाता है। इस दिन सारे बाजार, कारखाने और कार्यालय (दफ्तर) बन्द रहते हैं। स्कूल-कालेज भी बन्द रहते हैं।

इस दिन भारत के प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली के लालकिले पर राष्ट्रीय-ध्वज फहराया जाता है। प्रधान मंत्री का भाषण सुनने लाखों लोग इकट्ठे होते हैं।

प्रधानमंत्री अपने भाषण में स्वाधीनता का महत्व बतलाते हैं। वे जनता को देश की उन्नति के लिए परिश्रम करने का संदेश देते हैं। स्वतन्त्रता के प्रतीक हमारे तिरंगे राष्ट्रीय-ध्वज को इक्कीस
तोपों की सलामी दी जाती है। भारत के हर नगर और गांव में, अपने-अपने ढंग से स्वतन्त्रता-दिवस मनाया जाता है।

प्रदेशों (राज्यों) की राजधानियों में राज्यपाल (गवर्नर) ध्वज फहराते  और भाषण देते हैं। हमारा देश सदा स्वतन्त्र रहे यही हमारी प्रार्थना है।

Read Essay on Republic Day in Hindi | गणतंत्र दिवस पर निबंध




SHARE THIS

Author:

EssayOnline.in - इस ब्लॉग में हिंदी निबंध सरल शब्दों में प्रकाशित किये गए हैं और किये जांयेंगे इसके इलावा आप हिंदी में कविताएं ,कहानियां पढ़ सकते हैं

0 comments: