Thursday, September 12, 2019

5 lines on Republic Day in Hindi

5 sentences about Republic day in Hindi - छब्बीस जनवरी को सारे देश में गणतन्त्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारे लिए बड़ा शुभ है। इस दिन हमारा देश गणतन्त्र बना। गणतन्त्र का अर्थ है जनता का राज्य। भारत को स्वतन्त्रता तो १५ अगस्त, १९४७ को ही मिल गई थी। परन्तु जब सारे नियम बनाकर संविधान पुस्तक तैयार कर दी गई, तब २६ जनवरी, १९५० के दिन भारत को पूरी तरह स्वतन्त्र गणराज्य बना दिया गया। 


5 lines on Republic Day in Hindi


5 lines on Republic Day in Hindi for class 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10th



सारे संसार में इसकी घोषणा हो गई उस दिन से भारत पूरी तरह से स्वतन्त्र है और यहां जनता का अपना राज्य है। कोई भी मनुष्य भारत का राष्ट्रपति बन सकता है। सब से पहले राष्टपति राजेन्द्रबाबू थे। वे बिहार के एक गांव के किसान के लड़के थे । परन्तु अपनी योग्यता के कारण राष्ट्रपति बनाये गए थे। उस दिन से २६ जनवरी का दिन प्रतिवर्ष बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।

दिल्ली शहर को तो २६ जनवरी के दिन दुल्हिन की तरह सजाया जाता है। लोग सवेरे अन्धेरे ही में उठकर इण्डिया गेट की तरफ चल पड़ते हैं। सब सुन्दर रंग-बिरंगे कपड़े पहने हुए होते हैं । बालिकायें हंसती हैं और बालक मुस्कराते हैं। नन्हे बच्चे किलकारियां मारते हैं। स्त्री-पुरुष सभी आनन्द में मग्न होते हैं।

ठीक समय पर राष्ट्रपति महोदय विजय चौक में झंडा फहराते हैं। तब तोपें चलाई जाती हैं। फिर राष्ट्रपति की सवारी इण्डिया गेट की तरफ चल पड़ती है। लाखों लोग इस जलस को देखते हैं। राष्ट्रपति को बग्घी के पीछे जल-सेना, वायू-सेना और स्थलसेना के जवान होते हैं। फिर हाथियों, हथियारों के जलूस और कई तरह की झांकियां होती हैं।

झांकियों के पीछे स्कूलों के बच्चों की कतार होती हैं। हम लोग अनुशासन में चलते हैं। इस जलस से सबके मन में खुशी की लहर दौड़ जाती है। लोगों के मंह से निकलता है-भारत गणतन्त्र अमर रहे।



SHARE THIS

Author:

EssayOnline.in - इस ब्लॉग में हिंदी निबंध सरल शब्दों में प्रकाशित किये गए हैं और किये जांयेंगे इसके इलावा आप हिंदी में कविताएं ,कहानियां पढ़ सकते हैं

0 comments: