Thursday, September 12, 2019

5 Lines on Diwali in Hindi

Short Essay on Diwali in Hindi - दीपावली पर निबंध - दिवाली दिवाली शब्द दीपावली शब्द से मिलकर बना हुआ है। जिसका मतलब है दीपों की माला। ये भारत का सबसे बड़ा त्योहार है। दीपावली कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया बड़ी धूम –धाम से मनाया जाता है। 


5 Lines on Diwali in Hindi

5 Lines on Diwali in Hindi for class 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10th
दिवाली से एक दो दिन पूर्व लोग अपने घरों की सफाई पुताई करते हैं। कूड़ा-करकट बाहर निकालते हैं एवं सफ़ेदी करवाते हैं। घरों को सुंदर चीज़ों से सजाते हैं।

बाजारों में तरह - तरह  की मिठाइयां सजी हुई होती हैं। बच्चे नए सुंदर कपड़े पहनकर अपने माता, पिता, भाई, बहिन, आदि के साथ बाजार जाकर मिठाइयां, गुब्बारे, पटाके ,मोमबत्तियां आदि खरीदकर लाते हैं। इन्ही दिनों सभी ख़ुश दिखाई देते हैं

दिवाली वाले दिन शाम होते ही लोग घरों के ऊपर तेल के दिये या मोमबत्तियां जलाते हैं। कुछ लोग बिजली की लड़ियों का प्रकाश करते हैं। उस समय चारों तरफ बड़ी सुन्दर दीपमाला दिखाई देती है। सभी मिल जुल कर मिठाइयां खाते हैं एवं पटाखे चलाये जाते हैं। 

लंका के दैत्य राजा रावण को मारने के पश्चात श्री रामचन्द्र जी सीता माता को इस दिन अयोध्या में वापिस लौटे थे। तब अयोध्या में लोगों ने ख़ुशी में घी के दीये जलाये एवं दीपमाला की थी। उसी दिन की याद में दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।

दिवाली के दिन कुछ लोग जुआ खेलते हैं एवं शराब आदि का नशा करते हैं जो के बिल्कुल गलत है। दिवाली उमंग एवं उत्साह का त्योहार है हमें इसे ख़ुशी –ख़ुशी मनाना चाहिए।





SHARE THIS

Author:

EssayOnline.in - इस ब्लॉग में हिंदी निबंध सरल शब्दों में प्रकाशित किये गए हैं और किये जांयेंगे इसके इलावा आप हिंदी में कविताएं ,कहानियां पढ़ सकते हैं

0 comments: