Wednesday, September 11, 2019

5 lines on Delhi in Hindi

5 sentences about Delhi in Hindi - दिल्ली दिल्ली भारतवर्ष की राजधानी है। यह बहुत प्राचीन नगर है। महाभारत के समय इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। यह कई बार उजड़ी और कई बार बसी। पुरानी दिल्ली के साथ-साथ नई दिल्ली बसी है । दूर-दूर तक कई नई बस्तियां भी बन गई हैं।

5 lines on Delhi in Hindi


5 lines on Delhi in Hindi for class 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10th 


नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति रहते हैं। प्रधान मन्त्री भी रहते हैं। केन्द्रीय सरकार के कार्यालय यहां हैं । ‘पालियामेंट (संसद भवन) भी यहां है। अनेक देशों के दूतावास भी यहीं हैं।

दिल्ली यमुना के दायें किनारे पर बसी हुई है। यहां का पुराना लाल किला प्रसिद्ध है । बिरला मंदिर तथा और अनेक स्थान देखने योग्य हैं। यहां कई पुरानी ऐतिहासिक इमारतें हैं। कुतुब मीनार प्रसिद्ध है
दिल्ली की आबादी दिनों-दिन बढ़ती जाती है। इस समय ७० लाख है।
यहां तीन विश्वविद्यालय हैं। बहुत से कालिज और स्कूल हैं। जिनमें और देशों के विद्यार्थी भी पढ़ते हैं। यहां पालम हवाई अड्डा है।
विदेशों के अनेक यात्री दिल्ली में आते रहते हैं।


SHARE THIS

Author:

EssayOnline.in - इस ब्लॉग में हिंदी निबंध सरल शब्दों में प्रकाशित किये गए हैं और किये जांयेंगे इसके इलावा आप हिंदी में कविताएं ,कहानियां पढ़ सकते हैं

0 comments: