Monday, March 18, 2019

Poem on Durga Puja in Hindi दुर्गा पूजा पर कविता


दुर्गा पूजा पर कविता - Poem on Durga Puja in Hindi


दुर्गा पूजा का त्योहार  - Navratri Poem 

सबके मन में 
खुशियां अपार 
आया दुर्गा पूजा का त्योहार 
भक्त हैं पूरी तरह से तैयार 
यह पर्व है बड़ा ही मजेदार 

मां ने किया था 
महिषासुर का संहार 
इसी उपलक्ष में 
मनाया जाता है त्योहार 
दर्शन के लिए रहती 
भक्तों की भरमार 
जब -जब धरती पर हुआ 
अत्याचार 
दुष्टों ने खूब मचाया हाहाकार 
तब मां ने किया 
दुष्टों का संहार 
आया दुर्गा पूजा का त्योहार 
बच्चों को यह त्योहार 
है भाता 
मेला घूमने में खूब 
है आनंद आता 

बुराई पर अच्छाई का 
संदेश है लाता 
इस पर्व का सबको है 
रहता इंतज़ार 
आया दुर्गा पूजा 
का त्योहार। 

-  अंकित कुमार

दुर्गा पूजा का उत्सव  - Durga Puja Poem in Hindi

लाता हमारे घर में 
खुशियां आपार 
चारों और होती 
खुशियां बेशुमार 
दुर्गा माता के आने से 
भक्तिमयी माहौल हो 
जाता है 
मां खुशियां लेकर 
आती है 
और दुखों को हर 
ले जाती है। 

दुर्गा पूजा का त्यौहार 
बुराई पर अच्छाई का 
प्रतीक है 
नवरात्रि के नौ दिनों में 
माता के नौ स्वरूपों की 
होती है पूजा 
दुर्गा पूजा में 
लगते हैं मेले 
वहां मिलते फल 
मिठाई और खेल खिलौने। 

ममता रानी


SHARE THIS

Author:

EssayOnline.in - इस ब्लॉग में हिंदी निबंध सरल शब्दों में प्रकाशित किये गए हैं और किये जांयेंगे इसके इलावा आप हिंदी में कविताएं ,कहानियां पढ़ सकते हैं

0 comments: