Tuesday, September 15, 2020

Essay on Pigeon in Hindi कबूतर पर निबंध

Essay on Pigeon in Hindi

कबूतर एक शांत स्वभाव का एक सुंदर पक्षी होता है जो बड़ा ही आकर्षक देखने में लगता है। पुराने जमाने में राजा महाराजा कबूतरों को पाला करते थे इसलिए उस समय से ही कबूतरों को पालतू पक्षी के रूप में पाला जाता है।

10 Lines on Pigeon in Hindi
1.     कबूतर बड़ा ही सुंदर पक्षी होता है
2.     कबूतर का रंग सफेद, भूरा और सलेटी रंग का होता है
3.     संसार भर में कबूतरों की बहुत सारी प्रजातियां पाई जाती है
4.     पुराने समय में लोग चिट्ठियां भेजने के लिए कबूतरों का सहारा लिया करते थे।
5.     कबूतर चिट्ठी को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाते थे
6.     कबूतर ऊंची उड़ान भर सकता है।
7.     कबूतर को शांति का प्रतीक माना गया है क्योंकि यह दूसरे पक्षियों की तरह शोर नहीं मचाते।
8.     कबूतर का जीवन काल से 10 वर्ष तक होता है।
9.     इसकी चोंच छोटी सी होती है।
10. कबूतर अनाज फलों के बीज आदि खा लेता है।

Essay on Pigeon in Hindi कबूतर पर निबंध 

कबूतर शाकाहारी पक्षियों की श्रेणी में आता है। उस जमाने में राजा महाराजा अपनी चिट्ठियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए कबूतरों पाला  करते थे इसके अलावा कबूतर को शांति और स्मरण शक्ति का प्रतीक भी माना गया है।


कबूतर एक छोटे आकार का पक्षी होता है जिसका वजन किलो से लेकर किलो तक हो सकता है इसका रंग सफेद और स्लेटी रंग का होता है इसके पंजे काफी नुकीले होते हैं जो किसी भी चीज को अपनी पकड़ में ले लेती है।

कबूतरों की गर्दन बड़ी ही लचीली होती है स्लेटी रंग के कबूतर की गर्दन पर बैंगनी नीले रंग की पट्टी बनी होती है।

कबूतर एक ऐसा पक्षी है जो संसार की सभी जगह पाया जाता है इसे इंसानों के बीच रहना भी ज्यादा पसंद होता है कबूतर को पालतू बनाना बड़ा ही आसान काम होता है।

कबूतरों को हमेशा झुंड में उड़ना पसंद होता है अक्सर कबूतरों को झुंड में उड़ते हुए देखा जा सकता है इनके उड़ने की रफ्तार हमेशा सीधी दिशा में होती है झुंड का मुखिया कबूतर हमेशा आगे उठता है और बाकी कबूतर उनके के पीछे उड़ते हैं।

मादा कबूतर बार में से 10 अंडे देती है जिनमें से छोटे-छोटे बच्चे बाहर आते हैं बच्चों का जन्म महीने के अंदर हो जाता है कबूतर और कबूतरी दोनों मिलकर अपने बच्चों को पालते हैं। लगभग महीने के अंदर कबूतर के बच्चे उड़ना शुरू कर देती हैं।

कबूतर को अपने बच्चों को शिकारियों की नजर से बचा कर रखना पड़ता है अक्सर शिकारी पक्षी कबूतर के बच्चों का शिकार कर लेते हैं और उन्हें मार देते हैं।

जंगलों में भी कबूतर पाए जाते है कबूतर जंगलों में पहाड़ों की बिलों या फिर किसी बड़े पेड़ पर अपना घोंसला बनाकर रहते हैं।

कबूतरों की आसमान में उड़ने की प्रतियोगिताएं भी करवाई जाती है इन प्रतियोगिताओं में कबूतर पूरा दिन आसमान में उड़ते रहते हैं जो कबूतर ज्यादा देर तक आसमान में उड़ता है उस कबूतर को विजेता घोषित कर दिया जाता है।

कबूतर एक शांत एवं सरल स्वभाव का पक्षी है जो दूसरे पक्षियों की तरह जैसे कौवा की तरह कडव पक्षी नहीं होता। अक्षर शिकारियों के द्वारा कबूतरों का शिकार कर लिया जाता है जिस कारण कबूतरों की बड़ी संख्या विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी है इनके रहने के लिए स्थान ना होना भी कबूतरों के विलुप्त होने का मुख्य कारण माना जा रहा है।

लगातार हो रहे पर्यावरण में परिवर्तन की वजह से भी कबूतर खुद को ऐसे वातावरण में ख़ुद को नहीं ढाल सकते एवं वह असमर्थ महसूस करते हैं जिस कारण उनकी कुछ प्रजातियां विलुप्त हो चुकी है। हमें हमेशा ऐसे सुंदर पक्षी की रक्षा करनी चाहिए और कभी भी इनका शिकार नहीं करना चाहिए।


SHARE THIS

Author:

EssayOnline.in - इस ब्लॉग में हिंदी निबंध सरल शब्दों में प्रकाशित किये गए हैं और किये जांयेंगे इसके इलावा आप हिंदी में कविताएं ,कहानियां पढ़ सकते हैं

0 comments: