Monday, March 18, 2019

Butterfly poem in Hindi तितली पर कविता

Butterfly poem in Hindi - तितली पर कविता 

Butterfly poem in Hindi

फूल - फूल पर ,
कली - कली पर 
क्यों जाती तितली रानी ?
गीत कौन सा 
मधुर -ंमधुर तुम 
गाती तितली रानी ?

रंग -बिरंगे 
पंख दिखा कर 
ललचाती तितली रानी 
कभी पकड़ने 
हम आते तो 
उड़ जाती तितली रानी। 

पूछ -पूछ कर 
हम हार गए 
ना बतलाती तितली रानी। 
परियों के किस 
दूर देश से 
तुम आती तितली रानी ?

दिखती इतनी 
हल्की - फुलकी 
तुम क्या खाती तितली रानी ?
आओ -आओ 
मेरे घर आओ 
क्यों शरमाती तितली रानी ?

अखिलेश श्रीवास्तव




SHARE THIS

Author:

EssayOnline.in - इस ब्लॉग में हिंदी निबंध सरल शब्दों में प्रकाशित किये गए हैं और किये जांयेंगे इसके इलावा आप हिंदी में कविताएं ,कहानियां पढ़ सकते हैं

0 comments: