Monday, March 11, 2019

5 Lines on Peacock in Hindi


5 Lines on Peacock in Hindi

5 Lines on Peacock in Hindi for class 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10th students 

मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी होने का दर्जा हासिल है यह दिखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षिक होते हैं। 

मोर पूरे भारतवर्ष में पाए जाते हैं।

 इनका रंग चमकीला हरा और नीला होता है। 

इनकी गर्दन का रंग नीला होता है तथा गर्दन लम्बी होती है। इनके पंख बड़े -बड़े और लम्बे आकार के होते हैं जिन पर हरे , नीले और पीले रंग के चाँद जैसे स्पॉट होते हैं।

 इनके सर पर एक कलगी लगी होती है जिस वजय से यह पक्षियों का राजा भी कहलाता है। मोर के पैर लम्बे होते हैं किन्तु इनके पैर ज्यादा सुंदर नहीं होते।

मोर की आयु लगभग 10 से लेकर 25 वर्षों के बीच होती है। 

10 sentences about peacock in Hindi 

इनके पंख बहुत बड़े और लम्बे होते हैं जिस कारण इनकी लम्बाई 1 मीटर से भी अधिक हो जाती है। मोर को बारिश का मौसम बहुत अच्छा लगता है बारिश के दिनों में मोर नाचने लगते हैं इनका नृत्य देखने योग्य होता है। नृत्य करते समय यह अपने रंग -बिरंगे पंख फैला लेता है, जो बड़ा ही सुंदर दृश्य होता है।

दूसरी तरफ मादा मोर नर से छोटी होती है इसका रंग भूरा सा होता है। 

मोर ज्यादातर खेतों और बागों में रहना पसंद करते हैं यह सर्वाहारी पक्षी होते हैं जिनका भोजन अनाज और कीड़े -मकौड़े आदि होता है। 

इसके इलावा मोर सांप को भी शिकार बना लेते हैं। यह भारत के सभी स्थानों पर पाए जाते हैं जैसे हरियाणा , पंजाब , राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि। 

आज मोर विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके हैं आज इनके जीवन पर शिकारियों का खतरा मंडरा रहा है आज मानव इनका शिकार अपनी कीमती वस्तुएं बनाने के लिए किया जा रहा है और दूसरी तरफ इनके रहने के लिए भी जगहों में भी लगातार कमी आ रही जसि कारण इनकी संख्या दिनभर -दिन कम होती जा रही है।

इनकी कम होती संख्या को देखते हुए भारत सरकार द्वारा मोर के शिकार पर पाबंदी लगा दी गयी है ता जो मोर के भविष्य को बचाया जा सके और इनकी संख्या में फिर से वृद्धि की जा सके इसके इलावा मोर कके संरक्षण के लिए सरकार द्वारा जगह -जगह नेशनल पार्क बनाये गए हैं ता जो इनका संरक्षण किया जा सके। मोर एक अति सुंदर  राष्ट्रीय पक्षी है इसीलिए हमें इनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य बनता है।



SHARE THIS

Author:

EssayOnline.in - इस ब्लॉग में हिंदी निबंध सरल शब्दों में प्रकाशित किये गए हैं और किये जांयेंगे इसके इलावा आप हिंदी में कविताएं ,कहानियां पढ़ सकते हैं

0 comments: