Monday, March 11, 2019

5 Lines on Goat in Hindi

5 Lines on Goat in Hindi

5 sentences about Goat in Hindi - बकरी पर निबंध - बकरी मानव जाति के लिए बड़ा ही एक उपयोगी पशु है। प्राचीन समय से ही बकरी का संबंध मानव जाति से रहा है बकरी एक चौपाया पशु है जिसके दो सींघ  एक छोटी सी पूंछ होती है, इसे ज्यादातर झुंड में रहना पसंद होता है यह जानवर पूरी तरह से से शाकाहारी जानवर है जो ज्यादातर पेड़ों की पत्तियां आदि खाकर जिंदा रहती है बकरी को झुण्ड में रहना बेहद पसंद होता है इसलिए ज्यादातर इसे झुंड में ही देखा जा सकता है। दुनिया भर में बकरियों की बहुत सारी प्रजातियां पाई जाती है जो अपने रंग ,आकार और व्यवहार से एक दूसरे से बिल्कुल अलग है बकरी को बड़ी आसानी से पालतू जानवर बनाया जा सकता है।  इसके अलावा बकरी जंगलों में भी पाई जाती है जंगलों में पाई जाने वाली बकरी घरेलू बकरियों से थोड़ी बड़ी होती है।



10 Lines essay on Goat in Hindi

  1. बकरी एक चौपाया पशु है .
  2. इनके सींग केरटीन से बने होते हैं.
  3. यह एक शाकाहारी पशु होता है .
  4. एक साधारण बकरी का वजन 50 किलो से लेकर 80 किलोग्राम तक होता है बकरे का वजन बकरी से ज्यादा होता है .
  5. बकरी का जीवनकाल 10 से 13 वर्षों तक होता है 
  6. इनके दौड़ने की क्षमता 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक होती है 
  7. यह एक स्तनधारी प्राणी होता है 
  8. इन्हें झुण्ड में रहना पसंद होता है .
  9. बकरी का दूध गुणकारी होता है 
  10. पहाड़ी बकरी घरेलू बकरी से बड़ी होती है .

Few Lines on Goat animal for students 

भारत में ज्यादातर बकरी पालन का धंधा किया जाता है क्योंकि बकरी से हमें दूध प्राप्त होता है जो काफी पौष्टिक तत्वों से भरपूर माना जाता है इसके दूध से पनीर भी बनाया जा सकता है इसके अलावा डेयरी उत्पादों में भी इसका विशेष महत्व है।

इसके अलावा बकरी को मांस खाने में भी प्रयोग लाया जाता है पहाड़ी बकरियों का इस्तेमाल ज्यादातर सामान की ढलाई करने में किया जाता है। बकरी का फर और इसकी खाल कई प्रकार के कीमती समान बनाने में प्रयोग किए जाते हैं इसके फर से ऊनी वस्त्र तैयार किए जाते हैं इसीलिए भारत में बड़ी संख्या में लोग बकरी पालन का काम करते हैं। 

बकरियां जड़, झाड़ियां, सब्जियां आदि भी खा लेती है इसीलिए इसे रखने के लिए काफी खर्चा करने की जरूरत भी नहीं पड़ती बकरी का दूध गाय के दूध से महंगा बिकता है।

बकरियों की सींघ कई प्रकार की वस्तुओं को बनाने में प्रयोग किए जाते हैं इसके अलावा नवजात शिशुओं के लिए बकरी का दूध सबसे उत्तम और गुणकारी माना जाता है।

बकरी जीवित रहते हुए तो हमारे लिए उपयोगी होती है परन्तु मरने के बाद भी बहुत ज्यादा उपयोगी मानी जाती है।

 बकरी का गर्भकाल  लगभग 150 दिनों का होता है। सोनेन बकरी को दूध की रानी कहा जाता है क्योंकि इस नस्ल की बकरी सबसे ज्यादा प्राप्त होता है बीटल नाम की बकरी दाढ़ी  पाई जाती है।

 सबसे अधिक मांस के लिए पाली जाने वाली बकरी ब्लैगक बंगाल नाम की नस्ल होती है।



essay on goat in Hindi

SHARE THIS

Author:

EssayOnline.in - इस ब्लॉग में हिंदी निबंध सरल शब्दों में प्रकाशित किये गए हैं और किये जांयेंगे इसके इलावा आप हिंदी में कविताएं ,कहानियां पढ़ सकते हैं

0 comments: