Friday, February 22, 2019

Poem on Sparrow in Hindi | चिड़िया पर कविता

Poem on Sparrow in Hindi | चिड़िया पर कविता

गौरैया एक घरों में पाया जाने वाला छोटा सा पक्षी होता है। जो के घरों की छतों , विलों आदि में अपना घौंसला बनाती है। किन्तु ज्यादा शहरीकरण बढ़ता प्रदूषण और पक्के मकानों के कारण आज यह नन्हा पक्षी लगभग विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुका है आज हमें जरूरत है जागरूक होने की ता जो इस नन्हे पक्षी को बचाया जा सके।
Poem on Sparrow in Hindi | चिड़िया पर कविता 

किरणों के रंगों में 
चहक पंखुड़ी धो ली है 
देखो उस चिड़िया को 
वह कितनी भोली है 
धूलों में लोटती वह 
मधुर उसकी बोली है 
देखो आज खुश बहुत 
खुशियों की रंगोली है 

फुदक - फुदक खेतों में 
हर तरफ वह डोली है 
प्यारे - प्यारे नन्हे पौधे 
अंकुर ने आंखें खोली हैं 
छोटे से पंखों में वह 
उड़ान संजों ली है 
झूमना पत्तों के संग 
उसी हंसी ठिठोली है 
उसकी यही होली है 

  परवीन कुमार 


SHARE THIS

Author:

EssayOnline.in - इस ब्लॉग में हिंदी निबंध सरल शब्दों में प्रकाशित किये गए हैं और किये जांयेंगे इसके इलावा आप हिंदी में कविताएं ,कहानियां पढ़ सकते हैं

0 comments: