Tuesday, September 10, 2019

5 Lines on Cow in Hindi

5 sentences about cow in Hindi गाय बड़ा उपयोगी पशु है। इसका दूध पीकर हम बलवान बनते हैं। गाय के दूध से दही, लस्सी, मक्खन, घी, पनीर, खोया बनता है। बरफी, पेड़ा, कलाकन्द आदि मिठाइयां बनती हैं।


5 Lines on Cow in Hindi

5 Lines on Cow in Hindi for class 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10th students

गाय की चार टांगें, दो कान, एक नाक और दो आंखें होती हैं।
दो सींग होते हैं। इसके खुर फटे हुए होते हैं। इसकी पूंछ लम्बी होती है। 

यह अपनी पूंछ से मक्खी-मच्छर उड़ाती है। 

मुंह पर बैठने वाले मक्खी, मच्छर को अपने कानों से उड़ाती रहती है। यह घास और भूसा खाती है। उसे खाकर जुगाली करती है।

गाय के गोबर से लोग भूमि लीपते हैं। गोबर के उपले जलाते हैं।

गोबर की खाद बड़ी अच्छी होती है। उससे खेती खूब फलती-फूलती है।

गाय के चमड़े से जूते बनते हैं। इसकी सूखी हड्डियां भी काम आती हैं।

- गाय का बच्चा (बछड़ा) बड़ा प्यारा लगता है। वह छलागें लगाता है।

वह बड़ा होकर बैल बनता है। बैल को हल में जोतते हैं। वह बैलगाड़ियों में बोझा ले जाता है।




SHARE THIS

Author:

EssayOnline.in - इस ब्लॉग में हिंदी निबंध सरल शब्दों में प्रकाशित किये गए हैं और किये जांयेंगे इसके इलावा आप हिंदी में कविताएं ,कहानियां पढ़ सकते हैं

0 comments: