Monday, March 18, 2019

Poem on Christmas in Hindi | क्रिसमस त्योहार पर कविता

Poem on Christmas in Hindi | क्रिसमस त्योहार पर कविता 

सबके मन में 
खुशियां अपार 
आया है क्रिसमस का त्योहार 
सभी बच्चें हैं 
इसके लिए तैयार 
यह पर्व है बड़ा ही मज़ेदार 
आया है क्रिसमस का त्योहार 

भूल जाएं 
हर रिश्ते की दरार 
सभी बांटें एक दूजे को प्यार 
करें हम 
सभी अच्छा व्यवहार 
सबके जीवन में लाएं 
सांता बहार 
आया है क्रिसमस का त्योहार 
सांता से मांगता हूं 
ऐसा उपहार 
जिससे खत्म हो दुनिया में 
आतंकवाद का अत्याचार 
शांति , सुव्यवस्था का हो प्रसार 
आया है क्रिसमस का त्योहार 

बच्चों को 
यह त्योहार है भाता 
सुमार्ग पर चलने का संदेश लाता 
भगवान ईसा की याद दिलाता 
खत्म हुआ बड़े दिन का इंतजार 
आया है क्रिसमस का त्योहार। 

: अंकित कुमार  




SHARE THIS

Author:

EssayOnline.in - इस ब्लॉग में हिंदी निबंध सरल शब्दों में प्रकाशित किये गए हैं और किये जांयेंगे इसके इलावा आप हिंदी में कविताएं ,कहानियां पढ़ सकते हैं

0 comments: