Wednesday, December 5, 2018

10 Lines about elephant in Hindi

10 Lines about elephant in Hindi | few sentences on elephants 


10 Lines about elephant in Hindi




1.   जिराफ़ धरती पर पाया जाने वाला सबसे लम्बा जानवर है।

2.   यह एक शाकाहारी जानवर है जो पेड़ों की पत्तियां खाता है।

3.   जिराफ़ की जीभ 18 इंच तक लम्बी होती है।

4.   जिराफ़ का जीवनकाल लगभग 20 से 25 वर्षों तक होता है।

5.   यह जंगल में पाया जाने वाला जानवर है।

6.   यह खड़े -खड़े ही सो जाते हैं।


10 Lines about elephant in Hindi


7.   इनकी पिछली टांगों से आगे की टांगे बड़ी होती हैं।

8.   इसकी जीभ का रंग काला होता है।

9.   इन्हें झुण्ड में रहना ज्यादा पसंद होता है।

10.   इनके शरीर पर भूरे रंग के धब्बे होते हैं


10 Lines about elephant in Hindi


Essay on Elephant in Hindi हाथी पर निबंध 
हाथी धरती पर पाया जाने वाला सबसे भारी भरकम पशु है। इसकी एक लंबी सूंड होती है जिसकी मदद से वह भोजन उठाकर मुंह में डालता है इसके अलावा वह अपनी सूंड से लकड़ी उठाने जैसा भारी काम भी कर सकता है। हाथी का शरीर बड़ा ही विशालकाय किसम का होता है इसीलिए यह दुनिया का सबसे भारी जानवर है।

Essay on Elephant in Hindi

हाथी आमतौर पर जंगलों में पाए जाते हैं वहां यह झुंड में ही देखे जा सकते हैं क्योंकि इन्हें झुंड में रहना ज्यादा पसंद होता है यदि झुंड का कोई हाथी बिछड़ जाए तो वह बहुत घबरा जाता है। पूरे झुंड का नेतृत्व एक बड़ा हाथी करता है यदि कोई दूसरा हाथी झुंड का नेता बनना चाहता है, उसे पहले बड़े नेता से लड़ना पड़ता है यदि वह जीत जाता है तभी वह झुण्ड का नेता बन पाता है। हाथियों की लड़ाई बड़ी ही भयानक किस्म की होती है कई बार तो किसी एक हाथी की मौत भी हो जाती है या फिर बुरी तरह जख्मी भी हो जाते हैं।
1.     हाथी एक समझदार जानवर होता है इसके अलावा ऐसा भी माना गया है कि हाथी की याददाश्त बड़ी ही तेज होती है यदि इसे थोड़ा प्रशिक्षित कर दिया जाए तो यह बड़ी आसानी से हमारे आदेशों का पालन कर सकता है।
2.     चिड़ियाघर में जो हाथी होते हैं वह प्रशिक्षित किए जाते हैं तभी वह बड़े ही कमाल के करतब दिखाते हैं।
3.     चिड़िया घर और सर्कस में लोग हाथियों को प्रशिक्षित करके धन कमाते हैं और इन जानवरों को पालतू जानवर के रूप में पालते हैं।
4.     हाथी के पैर के तलवे को तबक कहां जाता है इसके पैर बड़े ही मुलायम होते हैं इसीलिए हाथियों को अक्सर रेतीली मिट्टी या भूमि पर ही चलना अच्छा लगता है।
5.     हाथी एक शांत स्वभाव का जानवर होता है इसकी चाल धीमी होती है किंतु यह आदमी से ज्यादा तेज चलता है।
6.     एक पगलाया हुआ हाथी बहुत ज्यादा खतरनाक होता है यदि वह पीछे पड़ जाए तो इससे  पीछा छुड़ाना बहुत ज्यादा कठिन हो जाता है हाथी को गुस्सा आने पर वह बहुत ज्यादा तांडव मचाता है वह चीजों को तोड़ देता है और जान-माल का भी भारी नुकसान करता है।
7.     पुराने जमाने में राजा हाथियों को पालते थे वह उन पर सवार होकर युद्ध या फिर शिकार खेलने के लिए जाया करते थे उस वक्त के ज्यादातर लोग हाथियों को पालतू जानवर के रूप में पाला करते थी इसके अलावा दक्षिण भारत में आज भी त्यौहारों जा उत्सवों में हाथी को शामिल किया जाता है इसके अलावा सर्कस में हाथी के कई तरह-तरह के करतब दिखाए जाते हैं पुराने जमाने में ज्यादातर लोग हाथियों से बोझ ढोने का काम भी लिया करते थे।
8.     पिछले कई दशकों से हाथियों का शिकार बड़े पैमाने पर किया जाता रहा है क्योंकि हाथी का शरीर बड़ा ही कीमती होता है।
9.     इस के दांत बहुत काम आते हैं इससे कई प्रकार के आभूषण और दवाइयां तैयार की जाती है,  इसके अलावा जो लड़कियां अपनी शादी में चूड़ा पहनती है वह चूड़ा हाथी के दांत से भी बनाया जाता है।
10. हाथी के देखने की क्षमता भले ही थोड़ी कम हो किंतु इनके सूंघने की क्षमता बहुत ज्यादा तेज होती है यह पानी की गंध को लगभग किलोमीटर की दूरी से भी सूंघ लेते हैं।
10 Lines on Elephant 
1.     हाथी को गुस्सा आने पर यह जंगलों में भारी तबाही मचा देता है छोटे छोटे पेड़ पौधों को यह अपनी सूंड और पैरो से कुचल देता है।
2.     हाथी के कान काफी बड़े-बड़े होते हैं जो इन्हें तेज गर्मी और धूप से बचाते हैं। हाथी को पालने वाले को महावत कहा जाता है। जब हाथी क्रोधित हो जाता है तो यह अपने महावत का कहना भी नहीं मानता।
3.     हाथी को पृथ्वी का सबसे ताकतवर जानवर भी माना जाता है इसलिए इसका नाम सबसे विशाल जानवरों में से आता है हाथी हमेशा से ही मानव के लिए एक उपयोगी पशु रहा है हाथी का रंग स्लेटी रंग का होता है इसके पैर काफी विशाल और मजबूत होते हैं इसके पैर विशाल खंभों की तरह बने होते हैं।
4.     इसके दो बड़े बड़े कान पंखों की तरह काम करते हैं शरीर की तुलना में यदि देखा जाए तो हाथी की आंखें बहुत छोटी छोटी होती है किंतु हाथी की सूंड काफी लंबी होती है।
5.     इसकी पूंछ उतनी ही छोटी होती है के वह अपनी सूंड के द्वारा भारी से भारी भरकम चीज को भी आसानी से उठा लेते हैं। इनकी सुंड के दोनों तरफ बड़े-बड़े सफेद दांत होते हैं।
6.     हाथी का मुख्य आहार पेड़ों की टहनियां,  हरी हरी पत्तियां,  जंगली फल इत्यादि होते  है इसके अलावा हाथी केले गन्ने आदि भी खा लेते हैं हाथी एक शाकाहारी जंगली जानवर है।
7.     पुराने जमाने में राजा इसके द्वारा लड़ाई में हाथियों का प्रयोग किया जाता था अक्सर उस समय राजा हाथी पर सवार होकर युद्ध के लिए निकलते थे।
8.     हाथी का जितना बड़ा शरीर होता है इसकी आयु भी उतनी ही ज्यादा लंबी होती है, इस का जीवन लगभग 100 वर्षों से भी अधिक हो सकता है।
9.     जब हाथी की मृत्यु हो जाती है तो इसका शरीर काफी उपयोगी होता है क्योंकि इसके मरने के पश्चात इसके दांत कई तरह की दवाइयां और आभूषण तैयार करने में काम आते हैं।
10. हाथी सामान्य रूप से जंगलों में रहने वाला पशु है हालांकि फिर भी इसको पालतू जानवर बनाया जा सकता है एक हाथी की ऊंचाई लगभग से फुट तक होती है हाथी के बड़े-बड़े स्तंभों की तरह पैर होते हैं।




SHARE THIS

Author:

EssayOnline.in - इस ब्लॉग में हिंदी निबंध सरल शब्दों में प्रकाशित किये गए हैं और किये जांयेंगे इसके इलावा आप हिंदी में कविताएं ,कहानियां पढ़ सकते हैं

0 comments: